29 November 2026

11 साल बाद शुरू हुई शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया फिर अटकी

11 साल बाद शुरू हुई शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया फिर अटकी

गोंडा: परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया, जो 11 साल बाद दोबारा शुरू हुई थी, एक बार फिर रुक गई है। 28 और 29 नवंबर को होने वाली काउंसिलिंग 27 नवंबर की रात स्थगित कर दी गई। इसके अलावा अंतिम वरिष्ठता सूची और रिक्त पदों का विवरण भी अब तक जारी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - शिक्षकों को 18 बिंदुओं पर कार्य पूरा करने के निर्देश

ये भी पढ़ें - UP Voter List 2027: 28-29 नवंबर को विशेष अभियान, Form-6 से जुड़वाएं नाम

इस स्थिति से नाराज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शनिवार को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के लिए ज्ञापन दिवस अधिकारी नायब तहसीलदार मो. जमा को सौंपा, जबकि मंडलायुक्त के लिए ज्ञापन अपर आयुक्त मीनू राणा को दिया गया।

महासंघ के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने एक अक्तूबर को निर्देश दिए थे कि 23 अक्तूबर तक वरिष्ठता सूची तैयार की जाए और सात नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। लेकिन इन निर्देशों के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। 23 नवंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बाद 26 नवंबर तक अंतिम वरिष्ठता सूची और रिक्त पदों के प्रकाशन तथा 28-29 नवंबर को काउंसिलिंग कराने का आश्वासन दिया गया था। तय समय बीत जाने के बाद भी सूची जारी नहीं हुई और काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई।

महासंघ ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव और संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह शामिल थे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more