29 November 2026

परिसीमन के बाद 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं लोकसभा सीटें

लोकसभा सीटें परिसीमन के बाद 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं

 प्रस्तावित परिसीमन के तहत देश में लोकसभा सीटों की संख्या करीब 50% बढ़ सकती है। अभी लोकसभा में 543 निर्वाचित सांसद हैं। नई व्यवस्था में इनकी संख्या बढ़कर 816 हो सकती है, यानी लोकसभा में 273 अतिरिक्त सांसदों के बैठने की व्यवस्था होगी। इससे संसद में अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और देश की चुनावी तस्वीर भी बदल जाएगी। किस राज्य में कितनी लोकसभा और विधानसभा सीटें बढ़ेंगी, यह तय करने की जिम्मेदारी परिसीमन आयोग की होगी। आयोग महिलाओं के लिए 33% आरक्षित सीटों की पहचान भी करेगा।

दक्षिणी राज्यों का रुख

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 129 लोकसभा सांसद हैं। प्रस्तावित परिसीमन के समर्थन में इनमें से करीब 73 सांसद आ सकते हैं, जो कुल संख्या का करीब 56.6 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार, समर्थन करने वाले सांसदों की संख्या दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटों के आधे से ज्यादा हो सकती है। परिसीमन के मुद्दे पर दक्षिण भारत में विपक्षी एकजुटता के समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।

दक्षिण में दलों की स्थिति

  • दक्षिण भारत में 29 सांसद भाजपा के हैं। इनमें से पार्टी के सबसे ज्यादा 17 लोकसभा सांसद कर्नाटक में हैं।
  • 16 सांसद TDP के हैं, जो NDA में शामिल है।
  • 22 सांसद DMK के हैं। इस दल ने केंद्र सरकार के विधेयक को समर्थन देने का ऐलान किया है।
  • 4 सांसद जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के हैं।
  • 2 सांसद JDS के हैं, जो NDA की सहयोगी है।

राज्यवार सीटें: मौजूदा बनाम प्रस्तावित

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश मौजूदा सीटें प्रस्तावित सीटें
चंडीगढ़ 1 2
लद्दाख 1 1
पंजाब 13 20
हिमाचल प्रदेश 4 6
जम्मू-कश्मीर 5 7
हरियाणा 10 15
उत्तराखंड 5 8
सिक्किम 1 2
अरुणाचल प्रदेश 2 3
दिल्ली 7 11
बिहार 40 60
असम 14 21
नागालैंड 1 2
मणिपुर 2 3
मिजोरम 1 2
त्रिपुरा 2 3
मेघालय 2 3
अंडमान और निकोबार 1 1
गुजरात 26 39
राजस्थान 25 38
उत्तर प्रदेश 80 120
मध्य प्रदेश 29 43
महाराष्ट्र 48 72
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 2 2
गोवा 2 3
कर्नाटक 28 42
केरल 20 30
लक्षद्वीप 1 1
छत्तीसगढ़ 11 16
तेलंगाना 17 26
पुडुचेरी 1 2
आंध्र प्रदेश 25 38
तमिलनाडु 39 59
पश्चिम बंगाल 42 63
झारखंड 14 21
ओडिशा 21 31


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more