लखनऊ: सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल एवं सैनिक स्कूल गोरखपुर में सत्र 2027-28 में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
आवेदक अपने एडमिट कार्ड विद्यालय की वेबसाइट www.upsainikschool.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदकों के लिए सलाह
स्कूल की प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा ने बताया कि आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय अपने आवेदन पत्र और एडमिट कार्ड का विवरण अवश्य जांच लें।
संपर्क के लिए
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आवेदक विद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 7052777795 पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी info@upsainikschool.org पर भी मेल किया जा सकता है।
