, बदायूं: सरकारी स्कूल में बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का मामला तूल पकड़ गया है। शनिवार को सपा नेता धर्मेंद्र यादव के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों पर भी सवाल उठाए कि पढ़ाई के बजाय अन्य गतिविधियां कराई जा रही हैं। बीएसए नवीन कुमार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
क्या है मामला
बसई के प्राथमिक स्कूल में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय और बिसौली के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता वोटर लिस्ट देखने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बच्चों को रोककर "राधे-राधे, कमल खिला दे" का नारा लगवाया गया।
इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सपा समर्थकों को इसकी जानकारी हुई।
शिकायतकर्ता का आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शिक्षा के स्थल को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों को पढ़ाई कराने की है, लेकिन इसके बजाय नारे लगवाए जा रहे हैं।
पक्ष जानने का प्रयास
इस आपत्ति पर पक्ष जानने के लिए सरिता और सुनील को फोन किया गया, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई।
बीएसए नवीन कुमार ने कहा कि स्कूल में राजनीतिक नारे नहीं लगने चाहिए।Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
