29 November 2026

पीएफ खाते से किस्तों में पैसे निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स

पीएफ खाते से किस्तों में पैसे निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स

नई दिल्ली: सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से किस्तों में निकाले जाने वाले पैसों पर कोई कर नहीं लगेगा। साथ ही, खाते में बची राशि पर वही ब्याज मिलेगा, जो बाकी सदस्यों को पीएफ पर मिलता है।

ये भी पढ़ें - UP Education News: कक्षा 9 से 12 तक के लिए शैक्षिक वीडियो बनाएंगे शिक्षक, 10 दिसंबर तक भरें Google Form

ये भी पढ़ें - Primary ka master News: 3 दिसंबर को सभी स्कूलों में दिव्यांगजन दिवस पर विशेष कार्यशाला, महानिदेशक ने जारी किए निर्देश

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के प्रमुख और सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) लागू करने के लिए ईपीएफ से जुड़े प्रावधानों में संशोधन किया जाएगा। इसके साथ ही आयकर से जुड़े कानून में भी जरूरी संशोधन करने होंगे।

ईपीएफओ ने यह प्रस्ताव श्रम मंत्रालय को भेज दिया है। इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय के साथ बातचीत की जा रही है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more