बीसलपुर: एसडीएम अजय कुमार ने शनिवार को बीआरसी परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 398 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ पर बीएलओ विशाल सक्सेना मौजूद नहीं मिले, जबकि बड़ी संख्या में मतदाता वहां इधर-उधर भटकते दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें - UP Polytechnic Admission 2027: आवेदन 1 दिसंबर से शुरू, 20 अप्रैल तक मौका, जानें फीस और पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें - UPI New Rules 2027: 1 जनवरी से ₹500 तक के भुगतान पर नहीं आएगा SMS अलर्ट, जानें नया नियम
एसडीएम ने बीएलओ से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जांच में सामने आया कि विशाल सक्सेना परिषदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं।
एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

