समीक्षा अधिकारी, पीसीएस व एपीओ के अभ्यर्थियों को आयोग से उम्मीदें
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कई अहम भर्ती प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और उनके साक्षात्कार भी हो चुके हैं। फिर भी विसंगतियों के चलते कई मामले अदालत तक पहुंच गए हैं।
समीक्षा अधिकारी भर्ती का मामला
वर्ष 2023 की समीक्षा अधिकारी (आरओ) भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई, लेकिन आरक्षण नियमों में विसंगतियों का हवाला देकर कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। इससे नियुक्ति पर रोक लग गई। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के अभ्यर्थी अब भी इंतजार में हैं।
पीसीएस-2024 और अन्य परीक्षाओं पर सवाल
इसी तरह आयोग की पीसीएस-2024 भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठे हैं। मामला कोर्ट पहुंचने के बाद इस पर भी नियुक्ति पर रोक लग गई।
इसी क्रम में दो दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एपीओ-2025 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को रद्द कर दिया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने पीसीएस-2025 प्री परीक्षा परिणाम को भी निरस्त (रिवाइज) करते हुए उसे नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया।
ये भी पढ़ें - मतदाता सूची से हटाए गए 5.50 लाख डुप्लीकेट वोटर, यूपी में आज व कल विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान
ये भी पढ़ें - फेरबदल: 14 जनपदों में तैनात किए गए नए बीएसए
अभ्यर्थियों की नाराजगी
अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग की हीलाहवाली के चलते कई महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रियाएं लंबित हैं। प्रतियोगी छात्र दिन-रात परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन किसी न किसी विसंगति के कारण भर्तियों पर रोक लग जाती है।
प्रतियोगी छात्रों के नेता आशुतोष पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले विधिवत तैयारी करनी होगी, ताकि किसी भी स्तर पर कोई त्रुटि न हो। उनके अनुसार, कहीं न कहीं इसके लिए आयोग और सरकार जिम्मेदार हैं। आयोग की लापरवाही से प्रतियोगी छात्र मेहनत करके नौकरी के करीब पहुंचते हैं, और फिर उन्हें शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया जाता है।
आयोग में नेतृत्व की स्थिति
बताया गया है कि आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत 21 नवंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, और ये सभी भर्तियां उन्हीं के कार्यकाल की हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद आईपीएस आलोक सिंह को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
उनके कार्यभार ग्रहण करने तक वरिष्ठतम सदस्य डॉ. ए.के. वर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद ही इस दिशा में कोई निर्णय लिया जा सकता है।
.jpeg)
