24 July 2022

झंडा संहिता में बदलाव, तिरंगा अब दिन और रात फहरा सकेंगे

 केंद्र सरकार ने देश की झंडा संहिता में बदलाव किया है। इसके तहत अब तिरंगे को दिन और रात दोनों समय फहराए जाने की अनुमति रहेगी। इससे पहले, तिरंगे को केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी। आजादी का अमृत महोत्वस के तहत सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है, जिसके मद्देनजर यह कदम सामने आया है।