21 August 2022

चौथी के छात्र की पिटाई का आरोपी शिक्षक निलंबित, जानें क्या है मामला

देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में 17 अगस्त को चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई के आरोपी शिक्षक की निलंबित कर दिया गया है। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को थाने बुलाया था, हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही जा रही है।





सलेमपुर ब्लॉक के वरडीहा निवासी जयराम राजभर का बेटा शिवम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का विद्यार्थी है।

बीते बुधवार को विद्यालय के एक शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी थी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र के पिता ने खखुद थाने में तहरीर दी थी।


शनिवार को एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि शिक्षक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था कुछ शिक्षक संगठन के लोग भी थाने पर पहुंचे थे। इस मामले में दोनों पक्षों के समझौता कर लिए जाने के बाद शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

सलेमपुर बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर छात्र की पिटाई करने के आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। लार के बीईओ को जांच दी गई है। -हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more