हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 September 2022

नहर में उतराता मिला शिक्षक का शव

महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के चिऊरहा नहर में मंगलवार सुबह प्राइवेट शिक्षक का शव उत्तराया हुआ मिला। लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।






जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के विकर कांशीराम आवास में रहने वाले विजय मिश्रा (53) का शव नहर में उत्तराया हुआ मिला। वह कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते थे। लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से वह समस्याओं को लेकर परेशान थे सोमवार देर रात से ही उनका पता नहीं चल रहा था। घरवाले उनकी तलाश में जुटे थे।



मंगलवार सुबह चिऊरहा के पास नहर में शव देखकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक की पत्नी नीलम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक का बड़ा बेटा सूरज और छोटा शुभम




समेत पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। नगर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more