हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 December 2022

निरीक्षण अभियान में अनुपस्थित मिले 25 शिक्षक, 13 शिक्षामित्र

प्रतापगढ़। बीएसए के निरीक्षण अभियान में अनुपस्थित रहने वाले 25 शिक्षकों, 13 शिक्षामित्रों और चार अनुदेशकों के मानदेय और वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। 




बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के शिक्षकों पर विभाग शिकंजा कसने में फेल हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के स्कूलों का निरीक्षण नहीं करने से शिक्षकों और शिक्षामित्रों के स्कूल न आने की शिकायतें आम हो गई हैं। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आठ से 20 दिसंबर तक हुए स्कूलों के निरीक्षण में 25 शिक्षक गायब मिले हैं। जिनमें दो स्कूलों के प्रधानाध्यापक और 23 सहायक अध्यापक शामिल हैं। 13 शिक्षामित्र और चार अनुदेशक बगैर कि से सूचना के अनुपस्थित मिले हैं। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more