हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 December 2022

शिक्षक के ऊपर हमले में दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा


महराजगंज। जनौर निवासी शिक्षक जंग बहादुर यादव पर बुधवार को अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।



क्षेत्र के जनौर निवासी जंग बहादुर यादव रोज की भांति बुधवार को विद्यालय का रहे थे वह इब्राहिमपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में बाइक से जाते समय विद्यालय से लगभग डेढ़ सौ मीटर पहले नहर पुलिया के पास अज्ञात लोगों ने रोककर डंडा सरिया धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है, वहीं शिक्षक पर हुए हमले से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more