16 May 2024

निरीक्षण में अंग्रेजी में कमजोर मिलीं छात्राएं



शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शहर के आसपास के दो इंटर कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं का ज्ञान परखने पर छात्राएं अंग्रेजी में कमजोर मिली। जिसके चलते सभी को अंग्रेजी को बोलकर याद करने के लिए प्रेरित किया।







शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि उन्होंने गांव दिल्ली रोड स्थित देशभक्त इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षकों की डायरी चेक की गई, सभी की डायरी पूरी मिली। कक्षा 11 में समाज शास्त्र के घंटे में बच्चों से सवाल किए, सभी ने ठीक उत्तर दिए। कॉलेज के खेल मैदान की हालत खराब मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद गांव लिलौन स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। सभी शिक्षक कक्षाओं में मिले। कक्षा 10 हिंदी और कक्षा 11 का अंग्रेजी के घंटे में छात्राओं से सवाल पूछे गए, जिसमें अंग्रेजी की छात्राएं सही से जवाब नहीं दे पाई। जिसके चलते सभी छात्राओं को हर दिन कम से कम 30 मिनट तक अंग्रेजी विषय बोलकर पढ़ने के लिए कहा गया। वहीं कॉलेज में साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more