इस भर्ती में भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की तरह पहली बार अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण लागू किया गया है। चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्नपत्र में गलत उत्तर देने पर एक तिहाई (0.33 प्रतिशत) अंक काटे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय का 300 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (वैकल्पिक विषय के 80 और सामान्य अध्ययन के 40 प्रश्न) होंगे। मुख्य परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य हिन्दी व निबंध जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र में वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी।
भौतिक विज्ञान में हैं सर्वाधिक 190 पद
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1471 (पुरुष शाखा के 777 और महिला शाखा के 694 पद) में सर्वाधिक 190 भौतिक विज्ञान (86 पुरुष व 104 महिला) विषय के हैं। अंग्रेजी में 184 (100 पुरुष व 86 महिला), रसायन विज्ञान 147 (85 पुरुष व 62 महिला) और जीव विज्ञान 146 (73 पुरुष व 73 महिला), हिन्दी 162 (82 पुरुष व 80 महिला), गणित 122 (94 पुरुष व 28 महिला), नागरिक शास्त्र में 105 (51 पुरुष व 54 महिला) पद हैं।
👉 प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इण्टर कालेज परीक्षा-2025 हेतु विस्तृत विज्ञापन , देखें