29 November 2026

व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल वीडियो पोस्ट करने पर सहायक शिक्षक को नोटिस

उन्नाव में शिक्षक को सोशल मीडिया पोस्ट पर नोटिस, 1 दिसंबर को सुनवाई के लिए तलब

UP Teacher News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में एक परिषदीय शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय गगनीखेड़ा, विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी में तैनात सहायक शिक्षक गणेश शंकर मिश्रा पर सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, फिरोजाबाद के वायरल वीडियो को पोस्ट करने और उसके साथ उन्नाव जिले में भविष्य में बनने वाली फिल्म के ट्रेलर रिलीज संबंधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

बीएसए शैलेश कुमार पाण्डेय ने इसे विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास बताते हुए शिक्षक को 1 दिसंबर 2026 को अपराह्न 4:30 बजे कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष एवं स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

आदेश जारीकर्ता: शैलेश कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उन्नाव।

सुनवाई की तिथि: 1 दिसंबर 2026, शाम 4:30 बजे।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more