UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 शिक्षकों का वेतन, तीन शिक्षामित्रों का मानदेय रोका

 

महराजगंज। जिले के दो ब्लॉकों में चल रहे आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 11 शिक्षकों का वेतन व तीन शिक्षा मित्रों का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। यह भी निर्देश दिया है कि सभी शिक्षक स्पष्ट साक्ष्यों के साथ अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें अन्यथा की दशा में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



जिले के बृजमनगंज एवं फरेंदा ब्लॉक में इन दिनों आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता का प्रशिक्षण संचालित है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने व खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर

बृजमनगंज ब्लॉक के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार, शिक्षक संजीव कुमार, रमेश यादव, मनोज शाह, मुख्तारुल हक व विनीता राय तथा शिक्षामित्र अर्जुन गुप्ता अनुपस्थित मिले। वहीं फरेंदा ब्लॉक में भी प्रधानाध्यापक अवनींद्र कुमार व अनीता कुमारी

शिक्षक पवन गुप्ता, नितिका मीना व मनीषा वर्मा तथा शिक्षामित्र उदय प्रताप यादव व रामजी अनुपस्थित पाए गए अनुपस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय रोकते हुए अविलंब स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर वेतन व मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है।

रंगाई-पुताई न कराने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को रिपार्ट के आधार पर बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रत्तूपुर की प्रधानाध्यापिका नील गुप्ता का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विद्यालयों की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश का अनुपालन न किए जाने की दशा में किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more