UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा



लखनऊ। 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में ओबीसी और एससी वर्ग के आरक्षण का नियमानुसार निर्धारण न होने से खफा अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।



आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी एवं पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 75 जिलों में अभ्यर्थियों ने टीमें भेजी हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप ने बताया कि यह टीम दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों को घर-घर जाकर बताएगी कि आरक्षित वर्ग की 19 हजार सीटों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सरकार ने भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत की जगह मात्र 3.80 प्रतिशत तथा एससी वर्ग को 21 प्रतिशत की जगह मात्र 16.6 प्रतिशत आरक्षण दिया है। व्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more