UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

मोहल्ला पाठशाला में शिक्षक पहुंच कर देंगे बच्चों को शिक्षा

 

बिछवां। कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद चल रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे के शिक्षकों ने मोहल्ला पाठशाला का शुभारंभ किया।



प्रधानाध्यापक रामप्रकाश मौर्य ने बताया कि प्रेरणा शिक्षक विमलेश कुमारी 20 छात्र-छात्राओं को सुबह 11 बजे से अपरान्ह दो बजे तक शिक्षण कार्य संपन्न

कराएंगी। उनके साथ विद्यालय से एक अध्यापिका भी सहयोग करेंगी। बताया कि मोहल्ला पाठशाला में छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान है। कार्यक्रम में महेंद्र प्रताप, विजेंद्र कुमार, नीलम चौहान, मोनिका दीक्षित, पूजा वर्मा और एसएमसी अध्यक्ष सुविदा चौहान मौजूद रहे। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more