UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

स्कूल के समीप बन रहे शवदाह गृह का निर्माण रोका गया

 


मूरतगंज सिराथू तहसील के ककोढ़ा कशिया में दो स्कूलों के बीच में शवदाह गृह बनाया जा रहा था। इसका गांव के लोग विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जिलाधिकारी सुजीत कुमार से भी की थी। 





ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल के पास शवदाह गृह बनाए जाने से बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more