UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

प्रधानाध्यापक ने प्रधान पुत्र पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

 


भटनी क्षेत्र के गौनरियां प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक ने प्रधान के पुत्र पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ थाने पर उन्होंने शिकायत की। पीड़ित ने जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



"भटनी नगर निवासी नागेश मणि त्रिपाठी गौनरियां प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक हैं। तहरीर में उन्होंने कहा है कि वह बृहस्पतिवार को स्कूल गए। प्रधान के पुत्र अपने लोगों के साथ विद्यालय की दीवार से सटाकर चबूतरा बनवा रहे थे। नियम का हवाला देकर प्रधानाध्यापक ने विरोध किया तो प्रधान के पुत्र आग बबूला हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। उधर, प्रधान पुत्र ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है।

विरोध पर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। अधिकारियों से आदेश मिलने के बाद ही कार्य कराए जाएंगे। इस बाबत प्रभारी एसओ महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more