UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों की इम्युनिटी बढ़ाएगी दी जा रही आयुरक्षा किट, किट में यह होगी सामग्री और ऐसे करना होगा प्रयोग


कोरोना काल में हो रहे चुनाव में मतदान कर्मियों को आयुष रक्षा किट दी जाएगी। जो मतदान कर्मियों की इम्युनिटी को बढ़ाएगी। इस किट में आयुष काढ़े के साथ च्यवनप्राश, अणु तेल, संशमनी वटी मिलेगी। यह किट सभी मतदान कर्मियों, हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइन वर्करों को देने का लक्ष्य रखा गया है।

दूसरी लहर में हुए पंचायत चुनाव में संक्रमण से कई मतदान कर्मियों की जान चली गई थी। बड़ी संख्या में मतदान कर्मी संक्रमित भी हुए थे। इससे सबक लेते हुए विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदानकर्मियों को आयुष रक्षा किट देने का निर्णय लिया गया है। एक किट की कीमत करीब एक हजार रुपये बताई जा रही है।


आयुष रक्षा किट में यह होगी सामग्री-

च्यवनप्राश
आयुष काढा
संशमनी बटी
अणु तेल
चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों, हेल्थ वर्करों को आयुष विभाग की ओर से आयुष रक्षा इम्युनिटी किट दी जाएगी।

इस तरह करें प्रयोग-

आयुष रक्षा किट में शामिल च्यवनप्राश को एक चम्मच दिन में एक बार लेना है, जबकि आयुष काढ़ा की तीन ग्राम मात्रा को 50 मिली ग्राम पानी में उबालने के बाद उसे छानकर सेवन करना चाहिए। संशमनी बटी के दो टेबेलेट दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। अणु तेल का दो ड्राप नाक में दो बार डालना चाहिए।

सभी फ्रंटलाइन वर्कर व चुनाव डयूटी में लगने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट प्रदान करने के निर्देश मिले हैं। आयुष रक्षा किट में शामिल आयुर्वेदिक दवाओं के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही कोरोना के उपचार में भी काफी कारगर है। कोरोना के कारण होम आइसोलेशनत्र में रहने वाले मरीजों के लिए भी आयुष रक्षा किट काफी लाभदायक है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more