UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

सोमवार से कक्षा नौ से ऊपर के सभी स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थाओं का संचालन होगा शुरू, कक्षा 8 तक के स्कूलों पर फैसला बाद में

कोरोना की वजह से प्रदेश में एक माह से ज्यादा समय से बंद चल रहे स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुलेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोमवार से कक्षा नौ से ऊपर के सभी स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए। शासनादेश में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। कक्षा 8 तक के स्कूलों पर फैसला बाद में किया जाएगा।



प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ ही दिसंबर के अंतिम सप्ताह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेजों की बंदी 6 फरवरी तक बढ़ा दी थी। इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए थे। अपर मुख्य सचिव का कहना है कि कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सोमवार से शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है। 


मुख्यमंत्री ने अपने गोरखपुर दौरे के दौरान 6 फरवरी के बाद स्कूल-कॉलेज खोलने के संकेत दिए थे। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को स्कूल-कालेज खोलने की सलाह दी थी जिसके बाद सरकार ने यह फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी का कहना है कि सोमवार से स्कूल-कालेज खुल जाएंगे। आदेश जारी कर दिया गया है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more