UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

यूपी टेट : जल्द रिमांड पर लिए जाएंगे सभी 22 आरोपी


परीक्षा की शुचिता करने के प्रयास मामले में फंसे हैं बाबू व मैनेजर




आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की शुचिता भंग करने के प्रयास मामले में भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में अभियुक्तों का रिमांड तैयार हो गया है। जल्द ही जेल में बंद अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पुलिस नए सिरे से पूछताछ करेगी। इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें डीआईओएस कार्यालय के एक बाबू के अलावा कई विद्यालयों के प्रबंधक व शिक्षक आदि शामिल थे।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यूपी टेट परीक्षा की शुचिता भंग करने के प्रयास मामले में विद्यालयों के प्रबंधक व डीआईओएस कार्यालय का एक बाबू इसमें संलिप्त था। सर्विलांस सेल व

पुलिस की मदद से नकल माफिया के इस प्रयास को असफल कर दिया गया। इस मामले में कई विद्यालयों के प्रबंधकों, शिक्षकों के अलावा डीआईओएस कार्यालय के एक बाबू व रामपुर से आयी नगर माफिया की टीम के नौ सदस्यों को पकड़ा गया था

इन सभी को जेल भेज दिया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट गोरखपुर में चल रहा है। जहां से इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिलते ही पुलिस पूछताछ के लिए उनको रिमांड पर लेगी। पूछताछ में इस प्रकरण से जुड़े कई और बिंदुओं पर खुलासा हो सकता है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more