UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

साहब... बच्चा बहुत छोटा हैं, चुनाव से मेरी ड्यूटी कटवा दीजिए, पढ़े विस्तृत जानकारी


 साहब... बच्चा बहुत छोटा हैं, चुनाव से मेरी ड्यूटी कटवा दीजिए, पढ़े विस्तृत जानकारी 

बांदा। 'साहब! बच्चा बहुत छोटा है, ड्यूटी कटवा दीजिए...'। विधान सभा चुनाव में ड्यूटी कटवाने की अर्जियां पहुंचनी शुरू हो गईं हैं। अब तक 87 कर्मियों ने विभिन्न कारणों को दर्शा कर ड्यूटी कटवाने का अनुरोध किया हैं। किसी ने बच्चा छोटा होने की दलील दी तो कोई कैंसर या लकवा ग्रस्त होना बताकर

ड्यूटी कटवाने की गुजारिश कर रहे हैं। छह दंपत्तियों ने भी डबल ड्यूटी कटवाने का अनुरोध किया है।


विधानसभा चुनाव नामांकन के बाद से चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने कर्मियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण की तैयारी भी शुरू कर दीं हैं। उधर, विकास भवन में सीडीओ कार्यालय में ड्य़ूटी कटवाने के लिए अर्जियों का भी पहुंचना शुरू हो गया है। एक कर्मचारी ने अपनी अर्जी में कैंसर से पीड़ित

होना दर्शाया है। 


दूसरे ने खुद को लकवा ग्रस्त बताया है। इसी तरह किसी ने शादी तो किसी ने अन्य कारण दर्शाएं हैं। इन अर्जियों में छह दंपतियों ने डबल ड्यूटी लगने पर किसी एक को ड्यूटी लगाने का अनुरोध किया है। सभी अर्जियों को फ़िलहाल विचारार्थ रखा गया है। शुक्रवार को भी विकास भवन में ड्यूटी कटवाने वाले कर्मी इक्का-दुक्का पहुंचते रहे हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more