UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 February 2022

खंड शिक्षाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

चंदौली: खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान रिठियां, पिपराही व हरदहवां में विद्यालय बंद मिला। इसपर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। साथ ही बीएसए को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया।


खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान गंगापुर में कम्पोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक उपस्थिति पंजीका पर हस्ताक्षर कर लापता रहे। इसके अलावा बरबसपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक अभिषेक, सुबेदार, अवनीश सिंह, सौरभ कुमार सिंह व शिक्षामित्र प्रीति सिंह अनुपस्थित रहीं। वहीं गढ़वां कम्पोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक का एडवांस हस्ताक्षर प्होने के साथ ही ब्रम्ह देव प्रसाद व अनूप अनुपस्थित मिले। विशुषरपुर कम्पोजिट में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणबीर, सहायक अध्यापक दिनेश कुमार, आशीष कुमार, प्रदीप यादव, दिलीप कुमार व शिक्षा मित्र अखिलेश भी विद्यालय में नदारत मिले। इसके अलावा सत्यनरायनपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक विवेक मौर्य बिना किसी सूचना के विद्यालय से लापता रहे। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेज दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more