हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करेंगे निजी स्कूल

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के शिक्षाविदों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इस दौरान लखनऊ को मतदान में पहले स्थान पर लाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में आए शिक्षाविदों ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की मुहिम अबकी बार 90 फीसदी पार, में निजी स्कूल कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि निजी विद्यालयों के प्रबंधकों की आपस में हुई चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अभियान में शामिल होने का संकल्प लिया गया। यह निर्णय लिया गया कि सभी निजी विद्यालय छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को एवं 18 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त कर चुके लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

लामार्टिनियर गर्ल्स की प्रधानाचार्य ने बैठक में कहा कि बिना स्थायी सरकार के किसी भी प्रदेश या राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। स्थायी सरकार के लिए मतदान का प्रतिशत ज्यादा होना जरूरी है। अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने भी इस अभियान में पूरा सहयोग करने का वादा किया। साथ ही अपना सहमति पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more