हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का आश्वासन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के शिष्टमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा से मुलाकात कर प्रधानाचार्यों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है। 



प्रधानाचार्यों का कहना है कि स्कूल में पोलिंग बूथ बनता है जिसकी पूरी व्यवस्था प्रधानाचार्य को करनी होती है। डीआईओएस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रधानाचार्य को निर्वाचन कार्य से मुक्त करने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अनय प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष स्वास्तिक बोस आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more