हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हमने 2 साल से टैक्स नहीं बढ़ाया

बजट पर वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही हैं. उन्होंने माना कि हॉस्पिटेलिटी सेक्टर कठिनाई से जूझ रहा है.



वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स के मुद्दे पर कहा- 2 साल से टैक्स नहीं बढ़ा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि आम लोगों पर टैक्स का बोझ ना बढ़ाया जाए. लिहाजा कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद हमने 2 साल से इनकम टैक्स नहीं बढ़ाया है. 


कोरोनाकाल के बावजूद टैक्स नहीं बढ़ा है ये राहत है- वित्त मंत्री
हमने 2 साल से इनकम टैक्स नहीं बढ़ाया है और लोगों पर कोरोनाकाल के बावजूद टैक्स नहीं बढ़ा है ये सबसे बड़ी राहत है. महामारी के बावजूद लगातार 2 सालों से टैक्स का बोझ नहीं बढ़ाया गया है और ये एक बड़ी राहत है. लोगों पर महामारी के बाद नए टैक्स नहीं लगाए गए हैं जबकि विश्व के कई देश ऐसा कर रहे हैं.  


80 लाख सस्ते घरों का फायदा जरूरतमंदों को मिलेगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 80 लाख सस्ते घरों को देने की योजना के लिए 48,000 करोड़ रुपये का एलोकेशन किया है और इसका बड़ा फायदा गांवों और सब-अर्बन इलाकों पर दिखेगा. इसके अलावा शहरी इलाकों में भी अफोर्डेबल हाउसिंग को सुलभ बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इसका फायदा जरूरतमंद लोगों को मिलेगा. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more