हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

शिक्षक को रेप केस में फंसाने की दी धमकी


प्रयागराज | श्री सच्चा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय, अरैल के एक शिक्षक को नौकरी के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण करने का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित शिक्षक ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।


कृपाशंकर मिश्र संस्कृत महाविद्यालय में वरिष्ठ आचार्य हैं। वरिष्ठता क्रम के तहत कृपा शंकर मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य बने थे लेकिन कुछ लोगों ने साजिश के तहत विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। कृपाशंकर मिश्र ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया और अभी मामला लंबित है। केस की पैरवी करने पर विरोधियों ने धमकाया था कि उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। अब किसी महिला को सामने लाकर उन्हें फंसाने की धमकी दी जा रही है। फर्जी आरोप लगा है कि उन्होंने चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण भी किया। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी उनको नहीं है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more