हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

DELED EXAM NEWS:- 9 से 18 फरवरी तक प्रस्तावित डीएलएड की परीक्षा हुई स्थगित


प्रयागराज। डीएलएड के विभिन्न सत्रों एवं सेमेस्टर की 9 से 18 फरवरी तक प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए विद्यालय पोलिंग बूथ होने के कारण अच्छी ख्याति वाले परीक्षा केंद्र की उपलब्धता, अधिकारियों/कर्मचारियों की चुनाव कार्य में ड्यूटी होने के कारण व्यवहारिक कठिनाईयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निर्देश के क्रम में परीक्षाएं स्थगित की गई है। चुनाव के बाद अलग से समय सारिणी जारी की जाएगी। परीक्षा स्थगित होने से बैक पेपर के तकरीबन 25 हजार प्रशिक्षुओं को इंतजार करना पड़ेगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more