हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

नियुक्ति पत्र के लिए करना होगा चयनितों को इंतजार

राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) हिन्दी भर्ती 2018 के आवेदन के दौरान अर्हता पूरी करने वाले चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र के लिए इंतजार करना होगा। हाईकोर्ट ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को तीन सप्ताह में नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए थे। अब तक आदेश की सत्यापित प्रति आयोग को नहीं मिली है।


आयोग ने 16 अप्रैल 2018 तक और चार से 14 जून 2018 तक आवेदन लिए थे। इस बीच 29 अप्रैल 2018 को इंटर संस्कृत का परिणाम घोषित होने पर तमाम अभ्यर्थियों की अर्हता पूरी हो गई थी। लेकिन आयोग इनमें से चयनित 133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रहा था। अभ्यर्थियों सुनील कुमार शुक्ला, रेखा यादव, शीतला प्रसाद, पंकज, संतोष, मनीष, अंजली, अर्चना सिंह, पूर्णिमा, अर्जुन सोनकर, ज्ञान लता गौतम व नीलम सिंह आदि ने आयोग से नियुक्ति पत्र जारी करने का अनुरोध किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more