हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो शिक्षा मित्र और सहायक अध्यापक

भदोही:  अनुपस्थित मिले दो शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक: खण्ड शिक्षा अधिकारी लालजी गौड़ ने सोमवार को भदोही ब्लाक के ग्राम उमरी प्रथम प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षा मित्र और एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन काटने की बीएसए से सिफारिश की।


सुबह विद्यालय पहुंचते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थिति पंजिका अपने हाथ में ले ली। उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित शिक्षा मित्र और सहायक अध्यापक के बारे में अन्य दिनों की उपस्थिति भी जांची। उन्होंने बिना अनुमति विद्यालय से गायब रहने पर चेतावनी दी। बताया कि अनुपस्थित शिक्षामित्रों और सहायक अध्यापक का एक दिन कावेतन काटने के लिए पोर्टल पर शिफारिश कर दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more