हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, गुरुजी मोहल्ले में जाकर पढ़ाएंगे

आगरा। कोरोना संक्रमण की वजह से परिषदीय स्कूल बंद चल रहे हैं। विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहे हैं। उनको पढ़ाने के लिए 100 दिन का ‘रीडिंग कैंपेन’ चलाया जाना है। एक फरवरी से इसकी शुरूआत होनी है। इसके तहत शिक्षकों को मोहल्लों में जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाना होगा। संबंधित मोहल्ले के विद्यार्थियों को किसी स्थान पर बुलाकर सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए पढ़ाना होगा। नगर क्षेत्र के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें रीडिंग कैपेन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।


खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ समन्वयक स्थापित हुए लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रवक्ता (नगर क्षेत्र की मेंटर) रजनी सिंह, जिला समन्वयक नरेश उपाध्याय, डॉ. अनुराग शर्मा ने मोहल्ला पाठशाला लगाने, प्रेरणा साथी को क्रियाशील बनाने, ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन, व्हाट्सएप पर गृह कार्य दिए जाने और शनिवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को शामिल कराने के संबंध में जानकारी दी।

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) सुनील शाक्य, कर्ण सिंह धाकड़ ने अभियान की गतिविधियों को गंभीरता से लिए जाने के लिए प्रेरित किया। एआरपी राखी वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाए कि वह दूरदर्शन के माध्यम से भी पढ़ाई करें। व्हाट्सग्रुप देखें। एआरपी नीतू सिंह ने ऑनलाइन कोर्स व शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य समय से समाप्त करने पर जोर दिया।
 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more