हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

डीआइओएस और कर्मियों के बीच चले लात-घूंसे

 रायबरेली : जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सोमवार की सुबह डीआइओएस और कर्मचारियों के बीच जमकर लात घूंसे चले। मामला कोतवाली पहुंचा तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाने लगे। हालांकि, अभी तक पुलिस को किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।


डीआइओएस ओमकार राणा के आफिस के भीतर मारपीट हुई है, जिसमें डीआइओएस के अलावा आफिस का ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुंवर मयंक सिंह व एक विद्यालय के प्रधानाचार्य का चालक राज पटेल चोटिल हुआ है। इन सभी का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। डीआइओएस के हाथ में चोट आई है। कुंवर मयंक की नाक फट गई और राज पटेल के सिर में चोट आई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more