हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

घोषणापत्र में नियुक्ति शामिल करने की मांग


प्रतापगढ़। बीएड, टेट 2011 अचयनित बेरोजगार एसोसिएशन के लोगों ने रविवार को सपा कार्यालय में ज्ञापन देकर 2011 में जारी नियुक्ति का विज्ञापन घोषणापत्र में शामिल करने की मांग की।
एसोसिएशन के लोगों ने ज्ञापन में कहा कि वह दस साल से न्याय के लिए भटक रहे हैं। कोर्ट ने भर्ती को सही माना लेकिन भाजपा सरकार ने उसे सपा सरकार की भर्ती बताकर कोई कार्यवाही नहीं की। 10 साल का समय बीतने के कारण तमाम अभ्यर्थी अधिकतम आयु की सीमा को भी पार कर चुके हैं जबकि उनकी एक दिन की काउंसिलिंग भी पूरी हो चुकी है। इस दौरान बृजेंद्र कुमार यादव, आकाश सिंह, ओमप्रकाश पाल, प्रतिमा सिंह, रूपाली गुप्ता, ममता शुक्ला, शत्रुघ्न मौर्य आदि मौजूद रहे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more