हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 February 2022

‘मुन्नाभाई ' बने शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित

बलिया: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई शिक्षक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजे जाने के बाद अब विभागी कार्रवाई भी हो गयी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने आरोपित शिक्षक को निलम्बित कर दिया है।


उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में परिषदीय विद्यालय के शिक्षक घनश्याम यादव को एक केन्द्र पर अपने रिश्तेदार के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड मनियर के कन्या प्राथमिक विद्यालय बालुपूर पर तैनात उक्त शिक्षक घनश्याम यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएसए ने अपने निलम्बन आदेश में कहा है कि प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अधीन होगी। टीईटी के दौरान घनश्याम को गड़वार रोड पर अगरसंडा में स्थित एक परीक्षा केंद्र से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति परीक्षा में शामिल हैं। इसके आधार पर परीक्षा केंद्र पर पहुंची पुलिस टीम ने परीक्षा केंद्र से ही घनश्याम को धर दबोचा था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more