01 February 2022

प्रधानाध्यापक द्वारा खरीदी गई बेसिक स्कूलों में खेल सामग्रियों की होगी पड़ताल


प्रतापगढ़। बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने के लिए प्राइमरी व मिडिल स्कूल में खेल सामग्रियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए मिडिल स्कूलों में 10 व प्राइमरी में 5 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। विद्यालयों में खेल सामग्रियों की व्यवस्था की गई है या नहीं, अब इसकी पड़ताल की जाएगी। इसके लिए ब्लॉकवार टीमें गठित की गईं हैं।


जिले में 2023 प्राइमरी व 722 मिडिल स्कूल हैं। इन स्कूलों में 2,98,749 बच्चें शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त मध्याहन भोजन दिया जाता है। इसके अलावा बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खेल सामग्रियों की पड़ताल कराई जाएगी। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी वहां संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद