लखनऊ। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की गई है। राजकीय शिक्षक संघ उप्र के प्रांतीय महामंत्री डा. अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी से मांग की है कि स्थानांतरण नीति के कॉलम चार में प्राशासनिक आधार व जनहित में चार प्रतिशत तक प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण जरूर किए जाएं, जिससे शिक्षकों को राहत मिल सके।

