22 August 2026

कनिष्ठ सहायक के 54 पदों के लिए 50 चयनित



लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अधीन कनिष्ठ सहायक के 54 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इन पदों के लिए 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। पांच अभ्यर्थियों का चयन शर्तों के आधार पर किया गया है। अंतिम चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर पलोड कर दिया गया है।