22 August 2026

रसोइयों का मानदेय बढ़ा: योगी सरकार ने 1 हजार रुपए बढ़ाए; साढ़े 3 लाख को होगा फायदा

 

*यूपी में बेसिक स्कूलों के रसोइयों का मानदेय बढ़ा:* योगी सरकार ने 1 हजार रुपए बढ़ाए; साढ़े 3 लाख को होगा फायदा 


*

* *योगी सरकार ने* बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले *रसोइयों का मानदेय 1 हजार रुपए महीने बढ़ा दिया है।* योगी सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से रसोइयों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसका फायदा यूपी के 3 लाख 53 हजार से ज्यादा रसोइयों को मिलेगा।


*रसोइयों को* वर्तमान में 2 हजार रुपए मानदेय दिया जाता है। *सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपए महीने कर दिया है।*