19 August 2026

पीआरडी जवानों को अब 600 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलेगा : योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को बड़ी सौगात दी। इनको सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज की सुविधा के साथ ही दैनिक ड्यूटी भत्ते में वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को 500 रुपये की जगह प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। योगी अपने कार्यकाल में इसके पूर्व तीन बार ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके हैं।

योगी मंगलवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सुविधा कार्ड का वितरण कर ‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ करने के साथ ही रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये से बनने वाली पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1948 में गठित पीआरडी के स्वयंसेवकों को 2019 तक 250 रुपये दैनिक ड्यूटी भत्ता मिलता था। 2019 में उन्होंने इसे बढ़ाकर 375 रुपये और 2022 में बढ़ाकर 395 रुपये किया था। 2025 में भत्ता वृद्धि फिर से की और बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पीआरडी स्वयंसेवकों का भत्ता 500 से रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने जा रहे हैं।

रास्ते का विवाद न सुलझे तो जिम्मेदारों को सस्पेंड करें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन के दौरान एक महिला की पीड़ा सुनने के बाद सख्त लहजे में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाएं। रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार लाचार हों तो सबको सस्पेंड करें। ब्योरा P11

मुख्यमंत्री बोले, प्रदेश से दंगाई और माफिया गायब

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पूर्व प्रदेश के नौजवान के सामने पहचान का संकट था। गरीब भुखमरी से मरने के लिए मजबूर था। अब तो सड़क भी अच्छी है तथा बिजली भी खूब आती है। प्रदेश से माफिया गायब हैं, दंगे समाप्त हैं। दंगाई और माफिया हमेशा के लिए रसातल की तरफ गायब हो गए हैं यानी समाप्त।

गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को बड़ी सौगात दी। इनको सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज की सुविधा के साथ ही दैनिक ड्यूटी भत्ते में वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को 500 रुपये की जगह प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। योगी अपने कार्यकाल में इसके पूर्व तीन बार ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके हैं।