19 August 2026

होमगार्ड भर्ती के लिए जल्द होगी दौड़

लखनऊ, । होमगार्ड जवानों के 41,424 पदों पर पंजीकरण के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जल्द आयोजित कराने की तैयारी है। दौड़ के लिए समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



होमगार्ड भर्ती के तहत 13 अगस्त से जारी अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा। पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा की निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने का केवल एक और मौका मिलेगा। उसे अनुपस्थित रहने के स्पष्ट कारणों का प्रत्यावेदन देना होगा लेकिन अंतिम तिथि के बाद कोई अवसर नहीं मिलेगा।


विधि विज्ञान लैब में भर्ती के लिए आवेदन 24 तक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विधि विज्ञान प्रयोगशाला के 208 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि 24 अगस्त कर दी है। यह तिथि 17 अगस्त को समाप्त हो गई थी। आवेदन की सेवा शर्तें पूर्व की तरह वही रहेगी।