🌧️ जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 अगस्त को बंद, BSA ने जारी किया आदेश
जौनपुर। जिले में अतिवृष्टि और जलभराव की समस्या को देखते हुए 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने 18 अगस्त को कार्यालय आदेश जारी कर अवकाश की घोषणा की है।
आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई/आईसीएसई/अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा, सहायता प्राप्त एवं इंटरमीडिएट कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 19 अगस्त को अवकाश रहेगा।
📢 आदेश का कड़ाई से पालन
BSA ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि राज्य परियोजना निदेशक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। साथ ही दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से जनहित में आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अवकाश की तारीख: 19 अगस्त 2026
कक्षाएं: 1 से 8 तक
कारण: अतिवृष्टि एवं जलभराव

