बेसिक शिक्षा मंत्री ने हिंदू गौरव दिवस की तैयारियां परखीं
लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अधिकारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 अगस्त को होने वाले ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम का आयोजन भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित होना चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए।

