19 August 2026

जनपद में बारिश के कारण स्कूल बंद, डीएम के आदेश से बीएसए ने स्कूल बंद करने के दिए निर्देश

 चित्रकूट में बारिश के कारण स्कूल बंद, डीएम के आदेश से बीएसए ने स्कूल बंद करने के दिए निर्देश...



बीएसए रंजना शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुक्रम में जनपद चित्रकूट तथा आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा एवं जल भराव के कारण शिक्षकों एवं अध्यनरत छात्र छात्राओं का विद्यालय पहुंचना कठिन हैl ऐसी स्थिति में किसी दुर्घटना से बचने और शिक्षकों तथा अध्यनरत छात्र छात्राओं की सुरक्षा के  दृष्टिगत दिनांक 19.08.2026 को प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय मान्यता प्राप्त /सहायता प्राप्त अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम के विद्यालयों में रेनी डे अवकाश घोषित किया जाता हैl उक्त आदेश का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए...