12 August 2026

एलटी ग्रेड कंप्यूटर की मुख्य परीक्षा का प्रवेशपत्र जारी


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 में कंप्यूटर विषय की परीक्षा 16 अगस्त को लखनऊ में होगी। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले शुरू होगा और 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। आयोग ने अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर कड़ी चेतावनी दी है।