12 August 2026

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को इतने मिनट तक नहीं दिखेगा सूर्य, जानें कितने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण

 

सूर्य ग्रहण: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बुधवार के दिन 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण शुरू होने पर कुछ देशों में दिन तो कुछ देशों में शाम का समय होगा। 12 अगस्त को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा लेकिन यह कुछ देशों में आंशिक ग्रहण के तौर पर नजर आएगा। सूर्य ग्रहण की टोटैलिटी यानी पूर्णता का नजारा कुछ ही देशों में नजर आएगा, जो ढाई मिनट से भी कम समय का होगा। जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा वहां, दिन में रात जैसा नजारा देखा जा सकता है। यह ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी स्पेन, पुर्तगाल के कुछ हिस्से,उत्तरी रूस, आंशिक रूप से उत्तरी अमेरिका के उत्तर पूर्वी हिस्से, कनाडा, अधिकांश यूरोप और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में नजर आएगा।




12 अगस्त को कितने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, इतने मिनट तक नहीं दिखेगा सूर्य

भारत में कितने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा। 12 अगस्त की रात 9.04 बजे से आरंभ होगा। रात 11 बजकर 16 मिनट पर यह मध्य यानि पीक पर होगा। 13 अगस्त की सुबह (देर रात) 1 बजकर 28 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस तरह ग्रहण का कुल अवधि 4 घंटे 24 एवं 40 सेकेंड रहेगी। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। मगर रात में होने के कारण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए इसके सूतक आदि का कोई असर भारत में नहीं रहेगा।


कुछ देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जाएगा तो कहीं पर सिर्फ आंशिक सूर्य ग्रहण ही दिखाई देगा। नासा के अनुसार, आइए जानते हैं विभिन्न देशों में सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा।


कहां दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण (स्थानीय समय अनुसार)



स्पेन, लिओन

आंशिक ग्रहण की शुरुआत: शाम 7:32



पूर्ण ग्रहण की शुरुआत: शाम 8:28


पूर्ण ग्रहण समाप्त: शाम 8:30


आंशिक ग्रहण समाप्त: शाम 9:22



स्पेन, वेलेंसिया

आंशिक ग्रहण की शुरुआत: शाम 7:38


पूर्ण ग्रहण की शुरुआत: शाम 8:32


पूर्ण ग्रहण समाप्त: शाम 8:33


आंशिक ग्रहण समाप्त: शाम 9:01


स्पेन, जारागोजा

आंशिक ग्रहण की शुरुआत: शाम 7:34


पूर्ण ग्रहण की शुरुआत: शाम 8:29


पूर्ण ग्रहण समाप्त: शाम 8:30


आंशिक ग्रहण समाप्त: शाम 9:07


आइसलैंड, रेकजाविक

आंशिक ग्रहण की शुरुआत: शाम 4:47


पूर्ण ग्रहण की शुरुआत: शाम 5:48


पूर्ण ग्रहण समाप्त: शाम 5:49


आंशिक ग्रहण समाप्त: शाम 6:47


 कितने बजे से शुरू होगा आंशिक सूर्य ग्रहण (स्थानीय समय अनुसार)

एंकरेज, अलास्का (अमेरिका) सुबह 7:36


मिलान (इटली) शाम 7:27


बैंगोर, मेन (अमेरिका) दोपहर 12:54


जूनो, अलास्का (अमेरिका) सुबह 7:41


न्यूयॉर्क, (अमेरिका) दोपहर 1:07


अल्जीयर्स (अल्जीरिया) शाम 6:42


बार्सिलोना (स्पेन) शाम 7:35 शाम


मैड्रिड (स्पेन) शाम 7:36


बर्लिन (जर्मनी) शाम 7:15


कासाब्लांका (मोरक्को) शाम 6:48


डकार (सेनेगल) शाम 6:25


डबलिन (आयरलैंड) शाम 6:12


एडमोंटन (कनाडा) सुबह 10:02


पोर्टलैंड, मेन (अमेरिका) दोपहर 12:57


क्राको (पोलैंड) शाम 7:18


लिस्बन (पुर्तगाल) शाम 6:39


मॉन्ट्रियल (कनाडा) दोपहर 12:50


नूक (ग्रीनलैंड) दोपहर 3:30


पेरिस (फ्रांस) शाम 7:22


सेंट जॉन्स (कनाडा) दोपहर 2:28


डेट्रॉइट, मिशिगन (अमेरिका) दोपहर 1:03


सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) शाम 7:59


टोरंटो (कनाडा) दोपहर 12:55


ट्यूनिस (ट्यूनीशिया) शाम 6:41


बोस्टन, मैसाचुसेट्स (अमेरिका) दोपहर 1:01


वियना (ऑस्ट्रिया) शाम 7:22


फेयरबैंक्स, अलास्का (अमेरिका) सुबह 7:37


विन्निपेग (कनाडा) सुबह 11:25


ओस्लो (नॉर्वे) शाम 7:02


लंदन (यू के) शाम 6:17


डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।