12 August 2026

वंदे मातरम् के अपमान पर तीन साल तक की सजा



नई दिल्ली,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने को अपराध बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। अब वंदे मातरम् के अपमान पर तीन साल तक की सजा हो सकती है।



राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु से मंजूरी मिलने बाद राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 कानून बन गया है। इससे पहले लोकसभा में 30 जुलाई को यह विधेयक पारित हुआ था, जबकि राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी। इसके तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान जन गण मन के समान दर्जा प्राप्त हुआ है। अब इसमें व्यवधान डालने पर सजा होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत राष्ट्रगान जन गण मन के गायन को रोकना या ऐसे गायन में शामिल किसी सभा में व्यवधान डालना प्रतिबंधित था। इन अपराधों के लिए तीन साल तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।