12 August 2026

टीईटी मामले में सुनवाई आज


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को टीईटी 2021 के दो प्रश्नों के अंक देने के आदेश का अनुपालन न होने पर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई होगी। अधिवक्ता संजय कुमार यादव के अनुसार अनुराधा व नौ अन्य की अवमानना याचिका पर कोर्ट ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।



 अधिवक्ता संजय कुमार यादव का कहना है कि हाईकोर्ट की एकल पीठ ने अखिलेश व अन्य याचिका पर सुनवाई करते हुए दो प्रश्न ( प्रश्न संख्या 83 एंड 144) पर सभी याचियों को अंक देने का आदेश दिया था लेकिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने याचियों को अब तक इन दोनों प्रश्नों पर अंक प्रदान नहीं किए।