प्रयागराज। कंप्यूटर साइंस विषय के अभ्यर्थियों ने आगामी टीजीटी-पीजीटी 2026 शिक्षक भर्ती में कंप्यूटर साइंस के पद सृजित करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा की जरूरत लगातार बढ़ रही है, लेकिन विषय के योग्य अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त शिक्षण पद उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आगामी भर्ती विज्ञापन में कंप्यूटर साइंस विषय को शामिल कर पर्याप्त संख्या में पद सृजित करने की मांग की।

